अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अलतहीयता के क्षेत्र में नये बनने वाले फ़ौजी केंद्र पर यमन के सैनिक हमले में कई सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं।
यमन की सेना ने प्राँत अलजौफ़ के पूर्व में क्षेत्र अलखंजर कैंप पर कात्योशिया मिसाइल दाग़ा जिसमें सऊदी अरब के कई सैनिक मारे गए।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमेरिका, संयुक्त अरब इमारात और ज़ायोनी सरकार की मदद से 26 मार्च 2015 से यमन पर अल्याचार और हमले शुरू कर रखे हैं।
जबकि उसने यमन के ज़मीनी, समुद्री, और हवाई घेरा भी कर रखा है।
यमन पर सऊदी अरब और उसके सहयोगियों के हमलों में अब तक दसियों हज़ार यमनी शहरी शहीद, घायल और अपने घर से बेघर हुए हैं।
लेकिन तीन वर्ष से अब तक यऊदी अरब यमन में अब तक अपना कोई भी मक़सद हासिल नहीं कर सका है।
2 जुलाई 2018 - 16:51
समाचार कोड: 900147
यमन पर सऊदी अरब और उसके सहयोगियों के हमलों में अब तक दसियों हज़ार यमनी शहरी शहीद, घायल और अपने घर से बेघर हुए हैं।